Asansol : बारिश के लिए हवन, टीएमसी ने राहगीरों के लिए शुरू किया शिविर
टीएमसी जिला सचिव चंकी सिंह के नेतृत्व में किया गया आयोजन
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In hindi ) बीते कुछ समय से आसनसोल शिल्पांचल में गर्मी ने कहर बरपा रखा है प्रचंड गर्मी उस पर सूरज की तीव्रता के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । उसपर बारिश का ना होना परेशानियों को और बढ़ा रहा है इसी के मद्देनजर आज जिला टीएमसी सचिव चंकी सिंह के नेतृत्व में मुर्गासोल के महावीर स्थान मंदिर समिति की तरफ से एक हवन का आयोजन किया गया बारिश के देवता इंद्र भगवान को संतुष्ट करने के लिए इस हवन यज्ञ का आयोजन किया गया था जिसमें महावीर स्थान मंदिर के बड़कु सिंह जितेंद्र सिंह बाबू मेहता सहित तमाम सदस्यगण उपस्थित थे यहां चंकी सिंह खुद यज्ञ में यजमान के तौर पर बैठे और उन्होंने आसनसोल शिल्पांचल में इंद्र देवता की कृपा बरसाने के लिए यज्ञ करवाया




इस मौके पर यहां राहगीरों के लिए ठंडे पानी का भी इंतजाम किया गया था यहां पर आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे उन्होंने कहा कि आज चंकी सिंह और उनके सहयोगियों के द्वारा आसनसोल में जिस तरह की गर्मी पड़ रही है उस से राहत दिलाने के लिए एक महायज्ञ का आयोजन किया गया है ताकि भगवान की कृपा हो और आसनसोल में बारिश हो उन्होंने कहा कि इसके साथ ही राहगीरों को पानी पिलाने की भी व्यवस्था की गई है
उन्होंने जिला टीएमसी सचिव चंकी सिंह और उनके सहयोगियों द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की वहीं पश्चिम बर्दवान जिला टीएमसी सचिव चंकी सिंह ने कहा कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए आज महायज्ञ का आयोजन किया गया है ताकि आसनसोल में बारिश हो और लोगों को राहत मिले इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जीटी रोड से गुजरने वाले लोगों को इस गर्मी में राहत पहुंचाने के लिए पानी पिलाने का इंतजाम किया गया है उन्होंने कहा कि जितने दिन इस तरह की गर्मी रहेगी यह अभियान चलता रहेगा
- বার্ণপুর ও দুর্গাপুর স্টিল প্ল্যান্টের নতুন ডিরেক্টর ইন-চার্জ সুরজিৎ মিশ্র
- রেলপারের ব্যবসায়ীর বাড়িতে ভয়াবহ আগুন, পুড়ে ছাই কয়েক লক্ষ টাকার সামগ্রী
- জমি সিন্ডিকেট অফিসের বাইরে ধর্না, নকল নথি বানিয়ে জমি বিক্রির অভিযোগ
- Asansol : परिवहन श्रमिकों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ : मंत्री
- Asansol Railpar घर में लगी आग