ASANSOL

IIS विद्यार्थियों ने 12 वीं परीक्षा में लहराया परचम

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल कल्याणपुर स्थित इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए परचम लहराया है। इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से के निदेशक एके शर्मा एवं प्राचार्या शर्मिष्ठा चंदा पाल ने कहा कि इस बार स्कूल से साइंस में 175 कुल विद्यार्थी थे। जिसमें 12 छात्र 90 प्रतिशत से अधिक अंक लेकर उत्तीर्ण हुए है। वहीं 73 प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए है। विज्ञान विभाग से स्कूल टॉपर रहे आयुष पाण्डेय ने 97.81 प्रतिशत अंक लाकर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दूसरे स्थान पर स्नेहशीष बाला 95.61 तथा तीसरे स्थान पर प्रत्युष दास 95.1, चौथे स्थान पर स्नेहाशीष मंडल 94.81 तथा पांचवें स्थान पर चन्दोष मल 94.47 अंक लाकर स्कूल तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।

स्नेहाशीष बाला को जेईई मेंस में 99.39 तथा स्नेहाशीष मंडल 99.6 प्रतिशत अंकों के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया है। प्रत्यूष दास ने रसायन विज्ञान में 100 प्रतिशत अंक लाये है। दूसरी तरफ वाणिज्य विज्ञान विभाग में कुल 85 छात्रों ने परीक्षा में शामिल हुए जिनमें 59 प्रतिशत विद्यार्थियों प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। वाणिज्य विभाग के टॉपर रही नित्या सिंह को 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए।वहीं मानविकी विभाग में, 15 छात्रों में कुल 47.1. विद्यार्थी विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। मानविकी विभाग की टापर रहीं रक्षिता खेमका 96.4 तथा स्नेहा सरकार 96.2 प्रतिशत अंक लाकर स्कूल टापर बनी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *