Burnpur में रेलवे फाटक टूटकर गिरा कार पर
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : दक्षिण पूर्व रेलवे के आगरा रेल मंडल अंतर्गत आसनसोल – आद्रा रेलखंड के बर्नपुर के धर्मपुर स्थित रेलवे फाटक टूटकर गिरने से इसकी चपेट में आकर एक कार क्षतिग्रस्त होने के साथ एक कुरियर कंपनी का कर्मी जख्मी हो गया। इस घटना से गुस्साये लोगों ने रेल प्रबंधन से शीघ्र नया रेल फाटक लगाने की मांग की।














सूचना पाते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पार्षद कहकशा रियाज खुशी ने बर्नपुर स्टेशन के रेल अधिकारी से संपर्क कर नया रेल फाटक लगाने की मांग की। जिसके बाद मौके पर पहुंचे रेल कर्मी ने शीघ्र नया रेल फाटक लगाने का आश्वासन दिया। साथ ही पुराने रेल फाटक को हटाने का कार्य किया।
इस घटना में घायल हुए कुरियर कंपनी के कर्मी बापी प्रमाणिक ने बताया कि वह धर्मपुर में कुरियर देने आया था। रेल फाटक बंद होने के कारण वह इसके खुलने का इंतजार कर रहा था। रेल फाटक खुलने के दौरान ही लोहे का रेल फाटक टूटकर कार के ऊपर गिरने के साथ उनके पैर में भी चोट लग गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि 20- 25 साल पुराने रेल फाटक का मरम्मत कर किसी तरह काम चलाया जा रहा था। रेलवे प्रबंधन द्वारा बरती जा रही लापरवाही से लोगों में भारी रोष है।
- Raniganj बचाने की पुकार: निर्माण पर रोक और ओसीपी माइनिंग के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग
- দ্বিতীয় দফার তালিকাতেও নেই বারাবনি, রানিগঞ্জে বিজেপি প্রার্থী আইনজীবী পার্থ ঘোষ
- Raniganj से पार्थ घोष BJP उम्मीदवार, Barabani पर सस्पेंस बरकरार
- দুর্গাপুরে ডেঙ্গিতে মৃত্যু ১, সজাগ প্রশাসন
- তৃণমূল প্রার্থীর দেওয়াল লিখনে গোবর লেপে দেওয়ার অভিযোগ, চাঞ্চল্য

