Tuesday, September 22, 2026

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Tuesday, September 22, 2026
Bengal Mirror
ASANSOL

राष्ट्रीय मारवाड़ी सेवा संघ की ओर से चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन

बंगाल मिरर, आसनसोल‌: आसनसोल के जीटी रोड के पास स्थित महावीर स्थान मंदिर परिसर में राष्ट्रीय मारवाड़ी सेवा संघ की ओर से एक चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 64 बच्चों ने हिस्सा लिया एवं बच्चों को 5 से 10 और 11 से 15 आयु वर्ग में विभाजित कर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट चित्रांकन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए।

कार्यक्रम के दौरान महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा तथा डॉ. जेके सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इनके अलावा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव जयेश चौहान, कोषाध्यक्ष रौनक जालान, सदस्य पंकज संतोरिया, रोहन जालान, श्रवण मखरिया, शुभम अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, ब्रिज किशोर अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, जीआर स्कूल के डायरेक्टर कन्हैया कुमार बर्नवाल, नटखट बचपन प्ले स्कूल के डायरेक्टर पंकज शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *