Asansol : तीन नशेड़ियों को पकड़कर पीटा, पुलिस को सौंपा
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल साउथ थाना इलाके के बुधा में आज शाम नशेड़ियों को लेकर हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने तीन नशेड़ियों को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गये युवक रेलपार और आजादनगर के बताये जाते हैं। वहीं चार नशेड़ी फरार हो गये। लोगों का आरोप है कि हट्टन रोड इलाके में नशे का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। रेलपार से यह अवैध कारोबार शहर के अन्य इलाकों में फैल रहा है।














समाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश नागी ने कहा कि कुछ दिनों पहले उनके घर में भी चोरी हुई थी। बाहर नशेड़ी आकर यहां नशा करते है और इस तरह की चोरियां करता है। इलाके के कई घरों में चोरी की वारदात हो चुकी है। आज सात नशेड़ीबुधा में ड्रग्स ले रहे थे। तभी लोगों ने उनको घेर लिया। इसमें चार भाग गये। तीन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
- আসানসোল উত্তরে সর্বোচ্চ অযোগ্য ভোটার, বারাবনিতে সবচেয়ে কম
- আসানসোলে ভোট প্রচারে বিজেপি প্রার্থী কৃষ্ণেন্দু মুখোপাধ্যায় এলাকায় ঘুরে জনসংযোগ
- डा. अजय पोद्दार ने पेश किया रिपोर्ट कार्ड
- বিধায়ক হিসেবে ৫ বছরের কাজের খতিয়ান প্রকাশ কুলটির বিজেপি প্রার্থীর
- দলের ছাত্র ও যুবদের নিয়ে সাইকেল র্যালি দুর্গাপুর পশ্চিমের তৃণমূল প্রার্থী কবি দত্তর

