प्लांट मे सो रहे मजदूरों को उठाना मैनेजर को पड़ा महँगा जमकर पीटा
बंगाल मिरर, आसनसोल: जामुड़िया थाना अंतर्गत बलानपुर इलाके मे स्थित सत्विक सेमकास्ट प्राइवेट लिमिटेड सीमेंट फैक्ट्री मे प्लांट के मजदूरों द्वारा प्लांट के मैनेजर को पीटने का आरोप लगा है, मजदूरों ने पलांट के मैनेजर को इस लिये पिटा की मैनेजर मनोज सिन्हा ने प्लांट के गार्ड रूम मे सो रहे चंपक बाउरी, मैंतो बाउरी, लकीकांतो बाउरी नामक मजदूरों को उठाकर काम करने के लिये कहने गए, फिर तब क्या था मजदूरों ने प्लांट के मैनेजर मनोज सिन्हा की पहले तो गला दबा दिया फिर उन्हे जमीन मे पटक्कर जमकर लात घुसों से पिटाई शुरू कर दी














मजदूरों द्वारा की गई पिटाई से मैनेजर मनोज सिन्हा गंभीर रूप से घायल हैं, वहीं प्लांट के अन्य सदस्यों ने मजदूरों के चुंगल से काफी मसक्कत के बाद मैनेजर मनोज सिन्हा को बचाया, और घटना की जानकारी जामुड़िया थाने को दी, जिसके बाद मौके पर पहुँची जामुड़िया थाना ने दोनों की पक्ष सुन थाने मे बुलाया साथ ही प्लांट मैनेजर को यह भी कहा अगर वह उनपर जानलेवा हमला करने वाले मजदूरों के ऊपर केश करना चाहते हैं तो वह कर सकते हैं पुलिस शिकायत मिलने पर कार्रवाई करेगी।
- Asansol Gurudwara Prabandhak Committee चुनाव स्थगित, विवाद पर अध्यक्ष का पलटवार पार्षद को लिया आड़े हाथ
- দুর্গাপুরে বিজেপির পরিবর্তন যাত্রার পোস্টার ছেঁড়ার অভিযোগ, রাস্তা অবরোধ বিক্ষোভ
- প্রয়াত আসানসোল পুরনিগমের আইনি উপদেষ্টা মাধব বন্দোপাধ্যায়
- কুলটি থেকে শুরু বিজেপির ” পরিবর্তন যাত্রা”
- AMC Legal Advisor माधव बनर्जी का निधन





