श्री श्याम एवं दादी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन
बंगाल मिरर, नियामतपुर : श्री श्याम एवं दादी मंदिर नियामतपुर धाम के प्रांगण में 20 से 26 जून तक सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन मंगलवार को प्रारंभ हुआ। वृंदावन से पधारे कथावाचा श्री राम मोहन जी महाराज के श्रीमुख से श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करने के लिए शिल्पांचल के बराकर, चिरकुंडा, कुल्टी आसनसोल, रानीगंज आसपास के क्षेत्रों से भक्त पहुंच रहे है।














कथावाचक श्री राम मोहन जी महाराज जी ने कहा कि जो व्यक्ति श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करते है उसे समस्त तीरथ धाम के बराबर का फल प्राप्त होता है जिस जगह पर भागवत कथा होती है उस जगह में सभी तीरथ धाम के बराबर उस स्थल की भूमि हो जाती है। श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को सफल बनाने मे पिंटू अग्रवाल,विशाल शर्मा, अनूप चौखानी, अंकित अग्रवाल, शिबू शर्मा सहित मंदिर कमिटी के अनेक सदस्य अहम भूमिका निभा रहे है।
- জামুড়িয়ায় পারিবারিক বিবাদের জেরে বাবাকে খুন করে ফেরার ছেলে, খোঁজে পুলিশ
- আসানসোলে কয়লা মাফিয়াকে বিজেপি স্থায়ী আমন্ত্রিত সদস্য ! তোপ জেলা তৃণমুল নেতৃত্বর
- भाजपा जिला कमेटी में जयदेव को स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर तृणमूल ने उठाए सवाल
- मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संभाला कानून विभाग, मलय घटक का पोर्टफोलियो बदला
- HLG हॉस्पिटल की बड़ी पहल: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष स्वास्थ्य ऑफर और लाइव चर्चा सत्र

