बांग्लादेशी नाबालिग ने की आत्महत्या
बंगाल मिरर, नियामतपुर : आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल नियामतपुर पुलिस फाड़ी इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिस घटना मे 16 वर्षीय एक बांग्लादेशी नाबालिक ने शुक्रवार की देर शाम फांसी का फंदा लगाकर अपने ही किराये के घर में आत्महत्या कर ली, इलाके के लोगों की अगर माने तो वह काफी हंसमुख व शांत स्वभाव की लड़की थी, साथ मे वह काफ़ी मिलनसार भी थी














नाबालिग की मौत व अचानक से उसके द्वारा उठाए गए इस खौफनाक कदम से इलाके का हर एक शख्स हैरान और परेशान है कि सानिया ने आखिरकार कैसे इस तरह का कदम उठा लिया और हमेशा -हमेशा के लिये इस दुनिया को अलविदा कह गई, उसकी मौत के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं, कभी उसके तो कभी उसके परिवार पर उँगलियाँ उठाई जा रही है, पर उसकी मौत के पीछे हकीकत क्या है यह शायद किसी को नही पता, उसकी माँ अपनी बेटी की मौत के बाद कुछ इस कदर दुखी है की वह उसकी मौत पर कुछ भी बोल नही पा रही है, पर स्थानीय कुछ लोग यह जरूर आरोप लगा रहे हैं की किसी बात को लेकर माँ और बेटी के बिच अक्सर तकरार होता था, उन दोनों के बिच वह तकरार आखिरकार किस कारण होता था यह किसी को नही पता
यह तो वह ही जानती थी या फिर उसकी माँ, अपनी बेटी की मौत को लेकर तो कुछ बोलना ही नही चाह रही है, ऐसे में वह नाबालिग अपनी मौत का राज अपने सीने मे हमेशा -हमेशा के लिये दफ़न कर के इस दुनिया से चली गई, जिस राज से शायद अब पर्दा कभी नही उठेगा, वह आसनसोल नगर निगम के 59 नंबर के एक घर मे काफ़ी समय से किराए पर रह रहे थे,पुलिस का कहना है कि मृतका बांग्लादेश के गोपालगंज थाना की मूल निवासी थी। वह बीते कुछ दिनों से मानसिक तनाव से परेशान थी।
- আসানসোলে খুন হওয়া দলের কর্মীর বাড়িতে অধীর চৌধুরী ভোট পরবর্তী হিংসা নিয়ে তৃণমূলকে আক্রমণ
- তীব্র গরমের মাঝে স্বস্তির ছোঁয়া আসানসোল শিল্পাঞ্চলে আচমকা ঝোড়ো হাওয়ার সঙ্গে শিলাবৃষ্টি
- কুলটিতে উত্তেজনা আম পাড়তে যাওয়া নাবালিকাকে যৌন হেনস্তার অভিযোগ, ধৃত সিআইএসএফ জওয়ান
- অন্ডালে চাঞ্চল্য পুকুর থেকে নিখোঁজ যুবকের মৃতদেহ উদ্ধার, এলাকায় চাঞ্চল্য
- Asansol: इम्बेसत सानिया कमाल ने रचा इतिहास, Jodhpur Police University में किया टॉप, मिला गोल्ड मेडल
