डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को बलिदान दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर शुक्रवार को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मारक समिति द्वारा अस्पताल रोड स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान समिति के सदस्यों के साथ भाजपा कर्मियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश नेता सह समिति के महासचिव पवन कुमार सिंह ने कहा समिति द्वारा 26 वर्षों से डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस का पालन किया जा रहा है। देश की अखंडता को बचाए रखने के लिए उन्होंने अपना बलिदान दिया।














डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जिनकी वजह से भारत का अभिन्न अंग काश्मीर, पंजाब और बंगाल हिस्सा रहा, नहीं तो यह पाकिस्तान और बांग्लादेश में चला जाता। उन्होंने कहा कि षड्यंत्र कर उन्हें कश्मीर जेल में डालकर मार दिया गया। भले ही डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमलोगों के मध्य नहीं है, लेकिन उनकी विचारधारा को लेकर आज भी मोदी सरकार चल रही है। इस दौरान पंकज मिश्रा, विद्युत कर्मकार, मोहन हेला, अवधेश सिंह, उत्तम मुखर्जी, राजेंद्र शर्मा, पप्पू सिन्हा, श्रीकांत तिवारी, संजय पाठक, चंदन साव, राजू सिन्हा आदि मौजूद थे। वहीं आसनसोल भाजपा कार्यालय में ओबीसी मोर्चा के शंकर चौधरी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दी गई।

- इंडियन बैंक ने 32 लाख का ऋण नहीं चुकाने पर आटा मिल पर किया कब्जा
- गैस सिलेंडर की किल्लत से फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर एजेंसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
- POLL 2026 DM ने की सर्वदलीय बैठक
- আসানসোলে মিডওয়েস্ট হাসপাতালের উদ্যোগে রক্তদান শিবির
- पश्चिम बर्धमान में भाजपा – वाम ने 7 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, अब तृणमूल की सूची पर सबकी नजर, क्या चौंकानेवाला होगा ?

