ASANSOL-BURNPUR

बर्नपुर मिडटाउन क्लब में कराटे प्रो प्रतियोगिता का आयोजन

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : आज बर्नपुर मिडटाउन क्लब प्रांगण में आसनसोल होम प्वाइंट कराटे सोसाइटी एवम बर्नपुर मिडटाउन क्लब की ओर से एक दिवसीय ( के प्रो) कराटे प्रो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पूरे पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों जिसमे पुरुलिया, बांकुरा, कोलकाता, मालदा से कुल 100 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया।


क्लब के महासचिव श्रीकांत शाह ने बताया की बर्नपुर शहर में पहली बार कराटे और किक बॉक्सिंग जैसे खेल के इस स्तर की प्रतियोगिता आयोजन आसनसोल कराटे होम प्वाइंट सोसाइटी के सहयोग से किया गया। जिससे पूरे शिल्पांचल में इस खेल को और बढ़ावा मिलेगा साथ ही साथ क्लब के सदस्यो और उनके बच्चो के लिए क्लब एक माध्यम बन रहा जहा बच्चे पढ़ाई के साथ साथ इस तरह के खेल में भाग लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बना सकेंगे।
आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे सेल आईएसपी के महाप्रबंधक गौतम बनर्जी, क्लब के डायरेक्टर हरजीत सिंह, बिजीय सिंह, सुरजीत सिंह मक्कड़, करुणाकर, रंजित सिंह, एवम अंतराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग स्टार जॉय घोष।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *