WBLMA ने हिन्दी और उर्दू स्कूलों में बांग्ला अनिवार्य करने की मांग पर की सभा, बांटा वर्ण परिचय
बंगाल मिरर, कोलकाता : WBLMA ने हिन्दी और उर्दू स्कूलों में बांग्ला अनिवार्य करने की मांग पर की सभा, बांटा वर्ण परिचय। पश्चिम बंगाल भाषाई अल्पसंख्यक संघ द्वारा राज्य के हिन्दी और उर्दू माध्यम स्कूलों में बांग्ला की पढ़ाई अनिवार्य करने तथा बांग्ला शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर कोलकाता के रानू छाया मंच में सभा की गई। इसके बाद पंडित ईश्वचंद्र विद्यासागर द्वारा लिखी गई वर्ण परिचय वितरण किया गया।














इस दौरान एसोसिएशन की ओर से आसनसोल के पूर्व मेयर जितेन्द्र तिवारी कर्नल आरके श्रीवास्तव, एस त्रिवेदी, सुभाष झा, अनिल कपूर, बृजलाल परमार, मुकुल तिवारी, प्रमोद सिंह, शैलेश पांडेय, विजय शर्मा आदि मौजूद थे। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि राज्य सरकार के एक फैसले से राज्य के करोड़ों हिन्दी और उर्दूभाषियों तथा आदिवासी युवाओं का भविष्य दांव पर है।
उन्होंने कहा कि पहले राज्य के हिन्दी स्कूलों में भी बांग्ला की पढ़ाई होती थी। लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया। वहीं आश्चर्यजनक रूप से राज्य प्रशासनिक सेवा की नियुक्ति की परीक्षा में बांग्ला का 300 अंकों का प्रश्नपत्र अनिवार्य कर दिया गया। लेकिन हिन्दी, उर्दू और संथाली को हटा दिया गया। वह लोग बांग्ला अनिवार्य करने से पहले सभी को बांग्ला सीखने का अवसर देने की मांग कर रहे है। पहले सभी को बांग्ला पढ़ाया जाये। स्कूलों में इसे पहले की तरह अनिवार्य किया जाये। जिससे करोड़ों बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न हो।
- बांग्ला पक्ष में फूट, पांडवेश्वर में 50 सदस्यों का सामूहिक इस्तीफा
- বাংলা পক্ষ-এ ভাঙন, পাণ্ডবেশ্বরে ৫০ সদস্যের গণইস্তফা
- पांडवेश्वर ट्रैफिक गार्ड पुलिस ने टोटो और ऑटो चालकों के साथ चलाया जागरूकता कार्यक्रम
- सिदाबाड़ी में फ्लोटिंग सौर विद्युत परियोजना का ग्रामीणों ने किया विरोध, डीवीसी के खिलाफ फिर तेज आंदोलन का आह्वान
- আসানসোল ওল্ড স্টেশন কালচারাল ক্লাবের কালিপুজোর প্রস্তুতি শুরু খুঁটি পুজোর মাধ্যমে মণ্ডপ নির্মাণের সূচনা


