National

Special Trains का अक्टूबर तक विस्तार देखें सूची

बंगाल मिरर, मालीगांव, 24 जून 2023:  अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने के लिए, ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की अवधि को मौजूदा परिचालन दिवस, समय-सारिणी, ठहराव और संयोजन के अनुसार अक्टूबर, 2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसके विवरण निम्नानुसार हैं।

तदनुसार, ट्रेन संख्या 05616 (गुवाहाटी – उदयपुर सिटी) स्पेशल अब 2 जुलाई से 29 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक रविवार को 18 ट्रिपों के लिए चलेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05615 (उदयपुर सिटी – गुवाहाटी) स्पेशल अब 5 जुलाई से 1 नवंबर 2023 तक प्रत्येक बुधवार को 18 ट्रिपों के लिए चलेगी।

ट्रेन संख्या 05762 (कटिहार – रांची) स्पेशल अब 6 जुलाई से 26 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को 17 ट्रिपों के लिए चलेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05761 (रांची – कटिहार) स्पेशल अब 7 जुलाई से 27 अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को 17 ट्रिपों के लिए चलेगी।

ट्रेन संख्या 05734 (कटिहार – अमृतसर) स्पेशल अब 8 जुलाई से 28 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को 17 ट्रिपों के लिए चलेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05733 (अमृतसर – कटिहार) स्पेशल अब 10 जुलाई से 30 अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक सोमवार को 17 ट्रिपों के लिए चलेगी।

ट्रेन संख्या 02518 (गुवाहाटी – कोलकाता) स्पेशल अब 15 जुलाई से 28 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक शनिवार को 16 ट्रिपों के लिए चलेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 02517 (कोलकाता – गुवाहाटी) स्पेशल अब 13 जुलाई से 26 अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को 16 ट्रिपों के लिए चलेगी।

ट्रेन संख्या 02502 (अगरतला – कोलकाता) स्पेशल अब 12 जुलाई से 25 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक बुधवार को 16 ट्रिपों के लिए चलेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 02501 (कोलकाता – अगरतला) स्पेशल अब 16 जुलाई से 29 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक रविवार को 16 ट्रिपों के लिए चलेगी।

ट्रेन संख्या 05639 (सिलचर – कोलकाता) स्पेशल अब 20 जुलाई से 26 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को 15 ट्रिपों के लिए चलेगी। वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 05640 (कोलकाता – सिलचर) स्पेशल अब 21 जुलाई से 27 अक्टूबर 2023 तक प्रत्येक शुक्रवार को 15 ट्रिपों के लिए चलेगी।

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 01665 (रानी कमलापति – अगरतला) स्पेशल की विस्तारित सेवा 28 सितंबर, 2023 तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी और वापसी दिशा में, ट्रेन संख्या 01666 (अगरतला – रानी कमलापति) स्पेशल की विस्तारित सेवा 1 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्येक रविवार को चलेगी।

इन ट्रेन सेवाओं के विस्तार से उक्त मार्ग की अन्य ट्रेनों के प्रतीक्षासूची वाले यात्रियों को लाभ होगा। इन ट्रेनों के ठहराव और समय-सारिणी का विवरण आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध है और पू. सी. रेल के विभिन्न समाचार पत्रों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर भी अधिसूचित किया जा रहा है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा शुरू करने से पहले विवरण पर ध्यान दें।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *