Asansol : उल्टा रथ के दिन पंडाल गिरा
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Today In Hindi ) आसनसोल के बुधा मैदान में इस्कॉन की रथयात्रा के दौरान बुधवार को उल्टा रथ के दिन भक्तों की भीड़ उमड़ी थी, लेकिन बारिश के दौरान अचानक पंडाल टूट कर गिरने से वहां पर अफरा-तफरी मच गई । लोगों ने कहा कि तेज आवाज के साथ पंडाल टूट के गिर गया उस वक्त पंडाल के अंदर बड़ी संख्या में भक्त थे लेकिन संयोग रहा कि भगवान जगन्नाथ देव का रथ वहां पर मौजूद था और पंडाल रथ के कारण भक्तों के ऊपर नहीं गिरा वरना भारी नुकसान हो सकता था इस घटना में 2 लोगों को चोटे आई हैं जिनमें से एक को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया ।














घटना की जानकारी पाकर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया उन्होंने कहा कि आज उल्टा रथ पर रथ निकलने वाला था उससे पहले पूजा अर्चना की जा रही थी अचानक पंडाल गिर गया जिसमें 2 व्यक्ति घायल हो गए उन्होंने बताया कि इस्कॉन की तरफ से ही घायलों के इलाज की व्यवस्था की गई उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम भी इनके साथ हैं और अगर किसी भी तरह की मदद की जरूरत होगी तो आसनसोल नगर निगम इसके लिए हमेशा तत्पर है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो शिकायत आ रही है कि पंडाल में कुछ खराबी थी इस वजह से हादसा हुआ इसकी भी जांच की जाएगी।
- हावड़ा-नई दिल्ली ग्रैंड कार्ड रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित, 2 राजधानी समेत कई ट्रेनें फंसी
- Moloy Ghatak का दावा BJP को 30 से अधिक सीट नहीं
- Asansol में पुलिस व सिविल सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण, संवेदनशील मैपिंग पर जोर
- বিজেপির পরিবর্তন যাত্রা’র ৪৮ ঘন্টার মধ্যে আসানসোলে তৃণমূলের মিছিল ও সভা, এসআইআর করে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়কে হারানো যাবে না, চ্যালেঞ্জ মলয় ঘটকের
- ” ভালনারিবিলিটির ম্যাপিং” এ জোর, পশ্চিম বর্ধমানের পুলিশ ও সিভিল সেক্টর অফিসারের প্রশিক্ষণ





