West Bengal Half Holiday on Doctors Day खुशी से झूमे सरकारी कर्मी
बंगाल मिरर, कोलकाता : ( West Bengal Half Holiday on 1st July Doctors Day ) पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री डा. बिधान चंद्र राय की जयंती और पुण्यतिथि को डॉकटर्स डे के रूप में भी मनाया जाता है। राज्य सरकार ने इस अवसर पर आधे दिन की छुट्टी की फैसला किया है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव मनोज पंत द्वारा छुट्टी का निर्देश जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि एक जुलाई यानि की शनिवार को डॉक्टर्स डे के दिन राज्य सरकार के सभी सरकार कार्यालयों में दोपहर 2 बजे तक ही कामकाज होगा। इसके बाद छुट्टी हो जायेगी। इससे सरकारी कर्मियों में खुशी देखी जा रही है। हालांकि कुछ का कहना है कि छुट्टी देनी ही तो पूरी ही देनी चाहिए थी, आधी छुट्टी से कोई लाभ नहीं होगा।














उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री डा. बिधानचंद्र राय को आधुनिक बंगाल का निर्माता कहा जाता है। वह एक प्रसिद्ध चिकित्सक भी थे। उनके कार्यकाल में ही चित्तरंजन रेल इंजिन कारखाना, दुर्गापुर, बिधाननगर, कल्याणी शहर विकसित हुए थे। इनमें उनका बहुत बड़ा योगदान था।
- Asansol Sikh Welfare Society और Asansol Central Gurudwara Prabandhak Committee द्वारा शहीद दिवस पर विभिन्न आयोजन
- আসানসোল দক্ষিণে প্রচারে চপ ভেজে মমতা সরকারকে কটাক্ষ অগ্নিমিত্রা পালের
- পশ্চিম বর্ধমানের তিন বিধানসভার রিটার্নিং অফিসার বদল
- আসানসোলে আদিবাসী যুবকের রক্তাক্ত দেহ উদ্ধার, খুনের অভিযোগ পরিবারের, চাঞ্চল্য
- Asansol खून से सना मिला आदिवासी युवक का शव, हत्या की आशंका

