Asansol : मजदूर की मौत पर बवाल, पार्षद कार्यालय में तोड़फोड़, शव के साथ प्रदर्शन
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Latest News In Hindi ) आसनसोल साउथ थाना क्षेत्र के डामरा में एक मजदूर की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा। आक्रोशित लोगों ने शव के साथ प्रदर्शन किया। डामरा अंचल के तृणमूल पार्षद कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। डामरा में एक स्कूल का कार्य किया जा रहा था, अचानक भवन का छत ढह गया। इसमें मजदूर के दबने से मौत हो गई। जिसके बाद लोग भड़क गये। लोगों ने पहले पार्षद कार्यालय में जाकर हंगामा मचाया और तोड़फोड़ की। इसके बाद टीएमसी कार्यालय के पास शव को रखकर प्रदर्शन किया।













समाचार लिखे जाने तक प्रदर्शन जारी था। थाना प्रभारी कौशिक कुंडू भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे। मुआवजे को लेकर बातचीत की जा रही है। ठेकेदार भी स्थानीय बताया जाता है। वहीं मृतक भी स्थानीय था। यहां ईसीएल के आवास में एक स्कूल का संचालन होता है। मजदूर उसी में कार्य कर रहा था। तभी उस भवन की छत गिरने से हादसा हुआ।
- জামুড়িয়ায় জাতীয় সড়ক অবরোধ, পানীয়জলের দাবিতে রাস্তায় নেমে বিক্ষোভ, উত্তেজনা
- এসআইআর পশ্চিম বর্ধমানে বিলি ৮৬ শতাংশ ইনুমেরেশন ফর্ম, সর্বদলীয় বৈঠকে ডিএম
- Paschim Bardhaman SIR अब तक 86% फॉर्म वितरित
- Raniganj Accident : कार के उड़े परखच्चे, तीनों यात्री सुरक्षित
- চেপ্টে গেল চারচাকা, অল্পের জন্য প্রাণে রক্ষা

