Asansol : बस और मिनी बस कर्मियों में मारपीट, कई रूटों पर परिचालन ठप
बंगाल मिरर, आसनसोल: ( Asansol News Live Today )। पैसेंजर को लेकर बस और मिनी बस कर्मियों के बीच हुए विवाद ने कल रात मारपीट के बाद आज सुबह से कई रूटों पर बसों का परिचालन ठप कर दिया गया है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सूचना पाकर यूनियन नेता राजू आहलूवालिया मौके पर पहुंचे वह दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को हल करने का प्रयास कर रहे हैं।




बताया जाता है कि एक्सप्रेस रूट की बसों द्वारा जहां-तहां बसे रोककर यात्री उठाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था आरोप है कि मिनी बस कर्मियों द्वारा इसका विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी गई इसके बाद आज सुबह से रानीगंज और दुर्गापुर के कई रूटों पर बसों और मिनी बसों का परिचालन बंद कर रखा गया है इसके कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
नेता राजू आहलूवालिया का कहना है कि बस और निजी बस मालिकों ने एक संयुक्त कमेटी का गठन किया है इस समस्या के समाधान के लिए उन दोनों को आगे आकर मामले का निपटारा करना चाहिए ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो बक्सर बस कर्मियों पर आरोप लगते रहे हैं कि वह एक्सप्रेस रूट पर बसों को लोकल की तरह चलाते हैं वहीं जिन बसों का रूट बाईपास से है वह जीटी रोड पर चलती हैं और जिनका जीटी रोड पर रूट है वह बाईपास से चलती है।
- ত্রিকোণ প্রেম থেকে বিবাদে গলা কেটে খুন, মূল অভিযুক্ত ধৃতকে জেরা করে উদ্ধার স্কুটি ও ছুরি
- জামুড়িয়ায় নৌকা উদ্ধার অভিযানে থাকা ৭ম ব্যাটালিয়ানের এসডিআরএফ ও ডিজাস্টার ম্যানেজমেন্ট দলকে সম্বর্ধনা
- আসানসোল দক্ষিণ টাউন ব্লক তৃণমূল কংগ্রেসের উদ্যোগে ২১ জুলাই শহিদ দিবসের সভার সমর্থনে র্যালি
- IT RAID : कारोबारी के ठिकानों पर दबिश, घंटों जांच
- প্রাক্তন ইসিএল কর্মীর বাড়িতে আয়কর দপ্তরের হানা