Asansol : बस और मिनी बस कर्मियों में मारपीट, कई रूटों पर परिचालन ठप
बंगाल मिरर, आसनसोल: ( Asansol News Live Today )। पैसेंजर को लेकर बस और मिनी बस कर्मियों के बीच हुए विवाद ने कल रात मारपीट के बाद आज सुबह से कई रूटों पर बसों का परिचालन ठप कर दिया गया है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सूचना पाकर यूनियन नेता राजू आहलूवालिया मौके पर पहुंचे वह दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को हल करने का प्रयास कर रहे हैं।














बताया जाता है कि एक्सप्रेस रूट की बसों द्वारा जहां-तहां बसे रोककर यात्री उठाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था आरोप है कि मिनी बस कर्मियों द्वारा इसका विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी गई इसके बाद आज सुबह से रानीगंज और दुर्गापुर के कई रूटों पर बसों और मिनी बसों का परिचालन बंद कर रखा गया है इसके कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
नेता राजू आहलूवालिया का कहना है कि बस और निजी बस मालिकों ने एक संयुक्त कमेटी का गठन किया है इस समस्या के समाधान के लिए उन दोनों को आगे आकर मामले का निपटारा करना चाहिए ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो बक्सर बस कर्मियों पर आरोप लगते रहे हैं कि वह एक्सप्रेस रूट पर बसों को लोकल की तरह चलाते हैं वहीं जिन बसों का रूट बाईपास से है वह जीटी रोड पर चलती हैं और जिनका जीटी रोड पर रूट है वह बाईपास से चलती है।
- Asansol भगत सिंह की प्रतिमा से ‘विश्व बांग्ला’ का लोगो हटाया जाए : दुर्गेश
- দুর্গাপুরে ট্রাফিক গার্ড পুলিশের অভিযান ” নোপার্কিং” জোনে গাড়ি রাখলেই জরিমানা
- दुर्गापुर में व्यापारी समिति पर कब्जे की कोशिश का आरोप, बदमाशों के हमले से सनसनी
- दुर्गापुर में वसूली और अवैध हथियार रखने के आरोप में एक गिरफ्तार
- দুর্গাপুরে ব্যবসায়ী সমিতি দখলের চেষ্টা, দুষ্কৃতিদের হামলা চালানোর অভিযোগ

