Asansol : बस और मिनी बस कर्मियों में मारपीट, कई रूटों पर परिचालन ठप
बंगाल मिरर, आसनसोल: ( Asansol News Live Today )। पैसेंजर को लेकर बस और मिनी बस कर्मियों के बीच हुए विवाद ने कल रात मारपीट के बाद आज सुबह से कई रूटों पर बसों का परिचालन ठप कर दिया गया है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सूचना पाकर यूनियन नेता राजू आहलूवालिया मौके पर पहुंचे वह दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को हल करने का प्रयास कर रहे हैं।














बताया जाता है कि एक्सप्रेस रूट की बसों द्वारा जहां-तहां बसे रोककर यात्री उठाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था आरोप है कि मिनी बस कर्मियों द्वारा इसका विरोध करने पर उनकी पिटाई कर दी गई इसके बाद आज सुबह से रानीगंज और दुर्गापुर के कई रूटों पर बसों और मिनी बसों का परिचालन बंद कर रखा गया है इसके कारण आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है
नेता राजू आहलूवालिया का कहना है कि बस और निजी बस मालिकों ने एक संयुक्त कमेटी का गठन किया है इस समस्या के समाधान के लिए उन दोनों को आगे आकर मामले का निपटारा करना चाहिए ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो बक्सर बस कर्मियों पर आरोप लगते रहे हैं कि वह एक्सप्रेस रूट पर बसों को लोकल की तरह चलाते हैं वहीं जिन बसों का रूट बाईपास से है वह जीटी रोड पर चलती हैं और जिनका जीटी रोड पर रूट है वह बाईपास से चलती है।
- আসানসোলের প্রাক্তন তৃণমূল কাউন্সিলারের বিরুদ্ধে দুর্নীতি ও বাড়িতে হামলা চালানোর অভিযোগ বিজেপি নেত্রীর, চাঞ্চল্য
- अंडाल में पानी के गहरे टैंक में गिरा विशाल सांड, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सफल रेस्क्यू
- অন্ডালে চৌবাচ্চায় বিশালাকার ষাঁড় পড়ে বিপত্তি উদ্ধারে বিজেপি কর্মীরা
- तारातला बचाव अभियान में अद्वितीय योगदान बंगाल के मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हुई पूर्व रेलवे की टीम
- তারাতলা উদ্ধারকার্যে অনন্য অবদান বাংলার মুখ্যমন্ত্রীর হাতে সম্মানিত পূর্ব রেলের দল


