BJP पार्षद का विवादित पोस्ट, मचा बवाल
बंगाल मिरर, कुल्टी : लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में अंदरूनी कलह बढ़ता जा रहा है। कोई नेतृत्व पर सवाल उठा रहा है, कोई विवादित पोस्ट डाल रहा है तो कहीं टीएमसी नेताओं के साथ सांठ-गांठ का ऑडियो वायरल हो रहा है। अब एक बार फिर भाजपा पार्षद अमित तुलस्यान उर्फ सोनू ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक विवादित पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि जिला अध्यक्ष चोर, विधायक गाय चोर। हालांकि उन्होंने किस पार्टी के जिलाध्यक्ष या विधायक के बारे में यह लिखा है, यह स्पष्ट नहीं है। हालांकि इसे लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो चुका है।














इस संबंध में जब पार्षद अमित तुलस्यान से पूछा गया तो उनका कहना था कि जो सच्चाई और उनके मन की बात है वह उन्होंने सबके सामने लाया है, बाकी जनता समझदार है, वह नरेन्द्र मोदी के सैनिक है, उनके आदर्शों पर चलते रहेंगे। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों उन्होंने जिलाध्यक्ष के योग्यता पर सवाल उठाते हुए एक पोस्ट किया था। उसके बाद अब यह विवादित पोस्ट डाला है।
- सड़क दुर्घटना में युवक की मौत मुआवजे की मांग को लेकर आसनसोल में थाने के सामने परिवार का प्रदर्शन
- बर्नपुर में नगर एवं शहरी विकास मंत्री के नाम पर “अग्नि कप” का आयोजन फुटबॉल को किक मारकर किया उद्घाटन
- পথ দুর্ঘটনায় যুবকের মৃত্যু ক্ষতিপূরণের দাবিতে আসানসোলে থানায় বিক্ষোভ পরিবারের সদস্যদের
- বার্নপুরে পুর ও নগরোন্নয়ন মন্ত্রীর নামে ” অগ্নি কাপ ” ফুটবলে কিক মেরে করলেন উদ্বোধন
- रानीगंज में तारातला दुर्घटना में मृत श्रमिक के घर पहुंचे विधायक, सरकारी सहायता, सहयोग और दोषियों को उदाहरणात्मक सजा दिलाने का दिया आश्वासन।


