कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर माल्यार्पण
बंगाल मिरर, आसनसोल : कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर आसनसोल नगर निगम द्वारा आज नगरनिगम के सामने स्थित उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया । इस दौरान आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, एमएमआईसी गुरदास चटर्जी आदि ने माल्यदान किया। वहीं हिन्दी अकादमी के पदाधिकारी इस दौरान नदारत रहे। द्वितीय चरण में दोपहर में निगम मुख्यालय के सभागार में व्याख्यायन का आयोजन किया गया है।














इस मौके पर चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की लेखनी में समाज के वंचित वर्ग की कहानी उभरकर सामने आती है उन्होंने हमेशा हाशिए पर रहने वाले लोगों के दर्द को अपनी लेखनी से उभारा, मुंशी प्रेमचंद की कहानियां उनका साहित्य प्रासंगिक है क्योंकि आज भी समाज में कमजोर लोगों को दबा कर रखा जा रहा है जिसका उदाहरण इस देश के विभिन्न हिस्सों में देखा जा सकता है ।
हिंदी साहित्य में उनका जो योगदान है वह कभी भुलाया नहीं जा सकता उन्होंने आज की नई पीढ़ी को भी मुंशी प्रेमचंद के साहित्य को पढ़ने की सलाह दी ताकि आने वाले समय में उनके आदर्शों पर चलते हुए एक नए समाज का निर्माण हो सके।
- सम्मान, मित्रता, अटूट बंधन का प्रतीक बना नोबेलियन अलुमनाई
- दामागोड़िया ओसीपी हादसे के बाद ‘खुकू’ नाम चर्चा में, कोयला सिंडिकेट को लेकर कई सवाल
- ECL सालानपुर क्षेत्र में 110 करोड़ से बनी रेलवे साइडिंग का उद्घाटन
- দুর্গাপুরে যুবকের ঝুলন্ত দেহ উদ্ধারে চাঞ্চল্য, সম্পর্কের টানাপোড়েনে মানসিক অবসাদে আত্মহত্যা, দাবি
- আইপ্যাক কান্ড মুখ্যমন্ত্রী নাটক করেছেন, কটাক্ষ অগ্নিমিত্রা পালের

