मुंशी प्रेमचंद की रचनाओं से आज भी मिलती है प्रेरणा
बंगाल मिरर, आसनसोल : हिन्दी के प्रख्यात साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर सोमवार को नगरनिगम संचालित हिन्दी अकादमी द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसके पहले अकादमी की ओर से मेयर परिषद सदस्य सह उपाध्यक्ष दिव्येंदु भगत, सचिव भोला पासवान, हावड़ा हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. दामोदर मिश्र, डा. विजेन्द्र कुमार, डा. आरपी शर्मा, तृणमूल हिन्दी प्रकोष्ठ के महेश भगत, डा डीपी बरनवाल समेत बड़ी संख्या में लोगों ने माल्यार्पण किया। इसके बाद आलोचना सभागार में मुंशी प्रेमचंद व्याख्यान का आयोजन किया गया।















व्याख्यान में वक्ताओं ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद की कालजयी रचनाएं आज भी समाज को प्रेरणा देती हैं। उन्होंने अपनी रचनाओं से समाज के शोषित, वंचित लोगों की आवाज उठाई। हम लोग भी समाज के लिए कुछ नया करना चाहते हैं। इसमें उनकी रचनाएं हमें प्रेरित करती हैं।
- আসানসোল প্রগতি ও বিএন ঘাঁটির যৌথ উদ্যোগে ১৪ তম রক্তদান শিবির
- রাণীগঞ্জ থানার পুলিশের জালে তিন দুষ্কৃতী, উদ্ধার বিভিন্ন সামগ্রী
- দুর্গাপুরে বেসরকারি হাসপাতালের নার্সের রহস্য মৃত্যু, আবাসনের বাইরে দেহ উদ্ধার
- প্রয়াত মহাদেব মুখোপাধ্যায়ের ১৭ তম মৃত্যু বার্ষিকী পালন, আসানসোলে দুদিনের অনুষ্ঠানের আয়োজন
- কেন্দ্রীয় ট্রেড ইউনিয়নের ডাকা শিল্প ধর্মঘটের বিরোধিতায় আইএনটিটিইউসি , বার্নপুরে সভা


