Sunday, September 6, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Sunday, September 6, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol : होटल मालिक हत्याकांड जांच को पहुंची CID

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : Asansol : होटल मालिक हत्याकांड जांच को पहुंची सीआईडी। शहर में सारे शाम व्यस्त और इसी इलाके में होटल मालिक अरविंद भगत की हत्या के 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि मामले की जांच को सीआईडी की टीम पहुंच गई। इसी से पता चलता है कि यह मामला कितना हाई प्रोफाइल है। इस हत्याकांड के पीछे क्या सच्चाई है पुलिस यह पता लगाने के लिए छानबीन कर रही है अब सीआईडी भी इस जांच में जुट गई है।

फाइल फोटो

गौरतलब है कि कल शाम करीब 7:30 बजे अरविंद भगत सेनरेले रोड स्थित अपने होटल मीरा इंटरनेशनल के लॉबी में 2 लोगों के साथ बातचीत कर रहे थे उसी दौरान दो अपराधी आए और उन लोगों ने सबके सामने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी वहीं यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई अपराधी हत्या कर आराम से पैदल ही होटल से निकले और कुछ दूर आगे खड़े वाहन से फरार हो गए।

इस हत्याकांड ने पूरे सिलपंचल में सनसनी फैला दी। अरविंद भगत की हत्या के पीछे किन लोगों का हाथ है या किस मकसद पर हत्या की गई है या बड़ा सवाल बना हुआ है अरविंद भगत होटल कारोबारी होने के साथ ही प्रमोटिंग करते थे और ब्याज में भी उनका बड़ा पैसा लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *