ASANSOL

Asansol : शहर के रेलवे टनल बेहाल, जनता परेशान, डीआरएम को उपमेयर का पत्र

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल शहर के विभिन्न हिस्सों में रेलवे टनेल बरसात के समय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन जा रहे हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित रेलवे टनेल की दशा सुधारने के लिए उपमेयर वसीम उल हक ने आसनसोल रेलमंडल के डीआरएम को पत्र लिखा है। उपमेयर वसीम उल हक ने कहा कि शहर के विवेकानंद सरणी, रेलपार के महुआडंगाल तथा धादका जाने के मार्ग पर रेलवे टनेल हैं। जहां से रोजाना लाखों की संख्या में नागरिक आवागमन करते हैं।

लेकिन बरसात में इन टनेल से गुजरनेवाली सड़कों की जर्जर स्थिति के कारण नागरिकों को भारी परेशानी हो रही है। बारिश में इन सड़कों पर पानी जमा हो जा रहा है। क्योंकि टनेल के नीचे निकासी की व्यवस्था सही नहीं है। इसके साथ इन पर बने गड्ढों के कारण वाहनों का आवागमन धीमे-धीमे होने से जाम लग जा रहा है। यह रोजाना की स्थिति है। जाम के कारण नागरिकों को भारी कठिनाई हो रही है। इसलिए इन टनेल की सड़कों की अविलंब मरम्मत कराई जाये। ताकि शहर के नागरिकों को इस परेशानी से राहत मिले।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *