Asansol : शहर के रेलवे टनल बेहाल, जनता परेशान, डीआरएम को उपमेयर का पत्र
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल शहर के विभिन्न हिस्सों में रेलवे टनेल बरसात के समय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बन जा रहे हैं। शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित रेलवे टनेल की दशा सुधारने के लिए उपमेयर वसीम उल हक ने आसनसोल रेलमंडल के डीआरएम को पत्र लिखा है। उपमेयर वसीम उल हक ने कहा कि शहर के विवेकानंद सरणी, रेलपार के महुआडंगाल तथा धादका जाने के मार्ग पर रेलवे टनेल हैं। जहां से रोजाना लाखों की संख्या में नागरिक आवागमन करते हैं।
लेकिन बरसात में इन टनेल से गुजरनेवाली सड़कों की जर्जर स्थिति के कारण नागरिकों को भारी परेशानी हो रही है। बारिश में इन सड़कों पर पानी जमा हो जा रहा है। क्योंकि टनेल के नीचे निकासी की व्यवस्था सही नहीं है। इसके साथ इन पर बने गड्ढों के कारण वाहनों का आवागमन धीमे-धीमे होने से जाम लग जा रहा है। यह रोजाना की स्थिति है। जाम के कारण नागरिकों को भारी कठिनाई हो रही है। इसलिए इन टनेल की सड़कों की अविलंब मरम्मत कराई जाये। ताकि शहर के नागरिकों को इस परेशानी से राहत मिले।
- রানিগঞ্জে সোনার দোকানে ডাকাতির ঘটনা, বিহারের বাসিন্দা আরো এক পুলিশের জালে
- Raniganj Senco Dacoity : छपरा से चौथी गिरफ्तारी
- BURNPUR Stadium में SAIL ISP ने लगाए आधुनिक फ्लडलाइट
- Train Accident : 5 की मौत 30 घायल, घटनास्थल पर आ रहे रेल मंत्री
- Railpar के युवक की हत्या कर शव दफनाया, 3 दोस्त गिरफ्तार