ASANSOL

Asansol North Point School में धूमधाम से 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के चांदा इलाके में स्थित आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल में धूमधाम से 77 वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । इस मौके पर स्कूल के संस्थापक चेयरमैन सचिन राय, गौरव राय स्कूल के प्रिंसिपल राजीव शाॅ सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे यहां सचिन राय ने ध्वजारोहण किया इस मौके पर बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी भी उपस्थित थे साथ ही स्कूल के शिक्षक गण भी यहां मौजूद थे ।

यहां पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए जिसमें स्कूल के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया अपने वक्तव्य में सचिन राय ने कहा कि आज देश का स्वतंत्रता दिवस है हमें याद रखना होगा कि यह दिन हमारे पूर्वजों के बलिदान और त्याग की वजह से हमें मिला है इस दिन के महत्व को समझना होगा और हमें अपने देश के विकास में सहभागी बनना होगा ताकि हमारे पूर्वजों ने हमारे देश के लिए जो सपने देखे थे वह पूरे हो सके उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों को कहा कि वही इस देश की भविष्य हैं इसलिए अभी से अपने आप को इस तरह से तैयार करें कि जब देश की बागडोर उनके हाथों में आए तो देश को नई ऊंचाइयों तक ले जा सके

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *