JAMTARA स्टेशन पर Vibhuti और पटना – एर्नाकुलम एक्सप्रेस रुकेगी
बंगाल मिरर, आसनसोल, 16 अगस्त 2023: यात्रियों की सुविधा के लिए, रेलवे ने शिकारीपाड़ा स्टेशन पर 03111/03112 सियालदह – गोड्डा – सियालदह मेमू पैसेंजर स्पेशल, 12333/12334 हावड़ा – प्रयागराज – हावड़ा विभूति एक्सप्रेस और 22643/22644 एरणाकुलम – पटना – एरणाकुलम द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस का जामताड़ा स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव प्रायोगिक आधार पर प्रदान करने का निर्णय लिया है।











03111 सियालदह – गोड्डा मेमू पैसेंजर स्पेशल और 03112 गोड्डा – सियालदह मेमू पैसेंजर स्पेशल (18.08.2023 से/को शुरू होने वाली दोनों यात्राएं ) 19:08 बजे और 11:43 बजे क्रमशः शिकारीपाड़ा पहुंचेगी। ट्रेन शिकारीपाड़ा स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 1 मिनट के लिए रुकेगी।
12333 हावड़ा – प्रयागराज विभूति एक्सप्रेस (18.08.2023 से/को शुरू होने वाली यात्रा) और 12334 प्रयागराज – हावड़ा विभूति एक्सप्रेस (17.08.2023 से/को शुरू होने वाली यात्रा) 23:15 बजे और 03:31 बजे क्रमशः जामताड़ा पहुंचेगी। ट्रेन जामताड़ा स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 2 मिनट के लिए रुकेगी।
22643 एरणाकुलम – पटना द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस (15.08.2023 से/को शुरू होने वाली यात्रा) और 22644 पटना – एरणाकुलम द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस (17.08.2023 से/को शुरू होने वाली यात्रा) 13:56 बजे और 19:10 बजे क्रमश: जामताड़ा पहुंचेगी । ट्रेन जामताड़ा स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 2 मिनट के लिए रुकेगी।
- মেডি লিংকের উদ্যোগে ক্যান্সার সচেতনতা আলোচনা চক্রের উদ্বোধন করলেন আসানসোল রামকৃষ্ণ মিশনের সম্পাদক
- বাক্যবাণে উত্তপ্ত দুর্গাপুরে নির্বাচনী প্রচার, তৃণমূলকে তীব্র আক্রমণে সাংসদ সৌমিত্র খাঁ
- পশ্চিম বর্ধমান জেলা দিয়ে দক্ষিণবঙ্গে ভোট প্রচার শুরু মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের , পান্ডবেশ্বরে প্রথম সভা
- রামনবমীর আগে পুরুলিয়ায় মূর্তি ভাঙচুর, গ্রেফতার ৪, তীব্র রাজনৈতিক তরজা
- चुनाव से पहले ADPC की बड़ी कार्रवाई 3 अवैध हथियार और कारतूस समेत 3 गिरफ्तार

