Sunday, July 12, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Sunday, July 12, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल ने वरिष्ठ नागरिकों का किया सम्मान

बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शिल्पांचल शाखा की ओर से आसनसोल मारवाड़ी समाज के वरिष्ठ नागरिकों का वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर सम्मान किया गया‌।इस अवसर मारवाड़ी समाज के श्री नथमल जी शर्मा, श्री विश्वेश्वर लाल जी अग्रवाल, श्री कन्हैया लाल जी शर्मा, श्री उमाशंकर जी गोपालका ,श्री रतन लाल जी दीवान,श्री सीताराम जी दारूका का विशेष सम्मान किया गया। सबों के निवास स्थान पर जाकर उन्हें पुष्प गुच्छ तथा शाल उढा कर उनका सम्मान किया गया।


इस अवसर पर शिल्पांचल शाखा के अध्यक्ष एवं विशिष्ट समाजसेवी श्री नरेश अग्रवाल ने बताया कि आज वरिष्ठ नागरिक दिवस है और हमारे बड़े बुजुर्गों का सम्मान करना हमारा परम धर्म है। हमने अपनी सभ्यता और संस्कृति को याद करते हुए आज के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

शिल्पांचल के मारवाड़ी समाज से आने वाले कुछ वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान कर एक छोटी सी पहल की शुरुआत की गई। वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना हमारा परम धर्म है एवं साथ ही साथ यह कर्तव्य भी है कि इनके मार्गदर्शक पर चले। इन्हीं के बताएं मार्ग पर चलकर ही आज हमारा समाज इतने आगे की ओर बढ़ रहा है इनका मार्गदर्शक सदा मिलता रहे यही कामना है। इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन आसनसोल शिल्पांचल शाखा के सदस्य बिमल अग्रवाल, मनोज मुकीम ,विवेक खेतान, अरुण पंसारी ,अंकित खेतान एवं आनंद पारीक आदि उपस्थित थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *