चैंबर और आईएसपी द्वारा एमएसएमई वेंडर मीट का आयोजन
बंगाल मिरर, आसनसोल : इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर में शिल्पांचल के व्यवसायियों को अवसर देने के लिए गुरुवार को आसनसोल चेंबर आफ कामर्स के साथ इस्को प्रशासन की बैठक हुई। एमएसएमई वेंडर मीट में व्यवसायियों को आईएसपी अधिकारियों ने अवसरों के बारे में बताया। बैठक में आइएसपी के सीजीएम एमएम सुब्बा राव, सीजीएम एमएम मिश्रा, चैंबर की ओर से सचिव शंभुनाथ झा ओम बागड़िया, नरेश अग्रवाल, बिनोद केडिया, सुभाष अग्रवाल, मुकेश तोदी, पवन केडिया आदि उपस्थित थे।














चेंबर के सचिव शंभुनाथ झा ने कहा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम के तहत छोटे व्यवसायी व महिला व्यवसायियों को कैसे अवसर मिले, इस पर चर्चा की गई। आइएसपी के बनने वलेनए प्लांट में यहां के छोटे व्यवसायियों को अवसर मिले, इसके लिए आइएसपी अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। आइएसपी के कार्यपालक निदेशक अविक दे ने आश्वासन दिया कि आइएसपी प्रशासन नियमों के अंर्गत यथासंभव व्यवसायियों को प्लांट में रोजगार करने की अवसर प्रदान करेगा।
- Asansol नगर निगम में अस्थायी कर्मियों का प्रदर्शन, UDMA के निर्देश के अनदेखी का आरोप, भविष्य को लेकर जताई चिंता
- TMC नेता Syed Iqbal को कमर में रस्सी बांधकर घुमाया पुलिस ने
- এবার বার্নপুর, ধৃত তৃণমূল নেতাকে কোমরে দড়ি বেঁধে ঘোরালো পুলিশ
- ফলতার পর এবার সালানপুর, হেফাজতে থাকা তৃণমূল নেতাকে ” হাফপ্যান্ট ” পড়িয়ে ঘোরালো পুলিশ
- टीएमसी नेता ‘भोला सिंह’ का हाफ पैंट में परेड !


