Asansol Rifle Club में ऑल इंडिया GV Mavalankar शूटिंग चैंपियनशिप 9 से
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल राइफल क्लब में आगामी 9 से 16 सितंबर तक होने वाले 32 वें आल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में गुरुवार को नेशनल राइफल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीके ढल्ल ने बताया कि आसनसोल में फिर एक बार जीवी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। संभवत : देश में इतनी बार कहीं भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित नहीं हुई है। इसमें देश भर से करीब साढ़े 3 हजार शूटर हिस्सा लेंगे।














इस दौरान 9 को उद्घाटन समारोह होगा। इसके बाद 14 को पहला पुरस्कार, 16 सितंबर को दूसरा पुरस्कार वितरण और समापन समारोह होगा। उन्होंने कहा कि आसनसोल में राज्य का सर्वश्रेष्ठ शूटिंग रेंज है। यहां इस तरह की प्रतियोगितायें होना भी गर्व की बात है। इस मौके पर राइफल क्लब के अनुपम पांडे, जुल्फिकार मोहम्मद आदि उपस्थित थे।
- জলের দাবীতে রাজ্য সড়ক অবরোধ
- নিয়ন্ত্রণহীন ডাম্পার একটি স্করপিও ও এরপর পরপর তিনটি বাইককে মারল ধাক্কা
- Ashok Rudra ने फोड़ा बम, टिकट कटवाने, MMIC रोकने का आरोप, 15 साल में ISP यूनियन क्यों नहीं ?
- Election 2026 : Paschim Bardhaman एक नजर में, तैयारियां पूरी रफ्तार पर
- Raniganj बचाने की पुकार: निर्माण पर रोक और ओसीपी माइनिंग के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग

