Asansol Rifle Club में ऑल इंडिया GV Mavalankar शूटिंग चैंपियनशिप 9 से
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल राइफल क्लब में आगामी 9 से 16 सितंबर तक होने वाले 32 वें आल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप को लेकर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में गुरुवार को नेशनल राइफल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वीके ढल्ल ने बताया कि आसनसोल में फिर एक बार जीवी मावलंकर शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित होने जा रही है। संभवत : देश में इतनी बार कहीं भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित नहीं हुई है। इसमें देश भर से करीब साढ़े 3 हजार शूटर हिस्सा लेंगे।














इस दौरान 9 को उद्घाटन समारोह होगा। इसके बाद 14 को पहला पुरस्कार, 16 सितंबर को दूसरा पुरस्कार वितरण और समापन समारोह होगा। उन्होंने कहा कि आसनसोल में राज्य का सर्वश्रेष्ठ शूटिंग रेंज है। यहां इस तरह की प्रतियोगितायें होना भी गर्व की बात है। इस मौके पर राइफल क्लब के अनुपम पांडे, जुल्फिकार मोहम्मद आदि उपस्थित थे।
- दुर्गापुर में नाबालिगों से रक्तदान कराने का आरोप टीएमसीपी सदस्य समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच
- দুর্গাপুরে নাবালকদের রক্তদান করানোর অভিযোগ টিএমসিপির সদস্য সহ ধৃত তিন, তদন্তে পুলিশ
- बर्नपुर में सनसनी सेल पर आम लोगों की जमीन कब्जाने का आरोप, अदालत का “स्टे ऑर्डर”
- বার্নপুরে চাঞ্চল্য সেলের বিরুদ্ধে সাধারণ মানুষের জমি দখলের অভিযোগ, আদালতের ” স্টে অর্ডার “
- Asansol को मिला पहला मेडिकल कॉलेज, ESI अस्पताल बनेगा ESIC मेडिकल कॉलेज : श्रम मंत्री अर्जुन सिंह


