ASANSOL

Asansol में राज्य का द्वितीय बड़ा होम बनेगा : मंत्री मलय घटक

बंगाल मिरर, आसनसोल: रविवार को आसनसोल के कल्याणपुर में पश्चिम बंगाल राज्य के मंत्री मलय घटक ने होम का शिलान्यास किया, इस भूमि पूजन आयोजन में राज्य के मंत्री मलय घटक, पार्षद अनिमेष दास सीमा प्रतिबंधी कल्याण केंद्र सोसाइटी के सदस्य के अलावा अन्य सदस्य उपस्थित थे।

मंत्री मलय घटक ने बताया कि आसनसोल शिल्पांचल में वृद्धा आश्रम की जरूरत थी एक बड़े पैमाने पर , जिसकी शुरुआत आज सीमा प्रतिबंधी कल्याण केंद्र ने शुरू कर दी है, आसनसोल के कल्याणपुर में आज भूमि पूजन हो चुका है , सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने निधि से बाउंड्री करने के लिए फंड मुहैया करवाई है , इस वृद्ध आश्रम की बाउंड्री का कार्य आज से शुरू हो चुका है, जल्द वृद्धा आश्रम भी बनकर तैयार हो जाएगा, यह वृद्धा आश्रम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा।

पश्चिम बंगाल का यह दूसरा सबसे बड़ा है वृद्ध आश्रम बनेगा जिसमें कोई भी असहाय आकर रह पाएगा और उनको हर सुख सुविधा यहां पर मुहैया कराई जाएगी, संस्था के इस कार्य से जो वृद्धों को घरों से निकाल दीया जाता है उनपर अत्याचार होता है उन विधवाओं और वृद्ध को काफी लाभ मिलेगा किस तरह के आयोजन बहुत ही जरूरी है हम आभारी हैं सीमा प्रतिबंध केंद्र का जिन्होंने इस तरह की सोच के साथ आसनसोल को ही चुना है हम लोगों की तरफ से जितना सहयोग होगा हम लोग पूरा करेंगे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!