Asansol : लच्छीपुर में अवैध पार्किंग पर चला बुलडोजर, पार्षद का विरोध
बंगाल मिरर, साबिर अली, कुल्टी : Asansol : लच्छीपुर में अवैध पार्किंग पर चला बुलडोजर, पार्षद का विरोध। आसनसोल नगरनिगम द्वारा रेडलाइट लच्छीपुर में अवैध पार्किंग पर बुलडोजर चलाया गया। हालांकि स्थानीय पार्षद जाकिर हुसैन ने इसका विरोध करते हुए आपत्ति जताई। उनका कहना था कि उन्हें इस अभियान की कोई सूचना नहीं दी गई। तोड़ना है तो सभी अवैध निर्माण तोड़ा जाये।



रेडलाइट लच्छीपुर में नगरनिगम द्वारा अधिकृत पार्किंग के अलावा अवैध रूप से पार्किंग चलने की शिकायत मिल रही थी। जहां वाहनों से रोजाना वसूली की जा रही थी। जिसके बाद आज नगरनिगम की टीम शिकायत के आधार पर कार्रवाई के लिए पहुंची। इस दौरान नगरनिगम के विधि सलाहकार रबिउल इस्लाम, सायंतन मुखर्जी, अभियंता नयन नष्कर, सद्दाम उल हक आदि थे।
- Asansol – Burnpur Kalipuja Pandal श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे
- শ্যাম সেল অ্যান্ড পাওয়ার লিমিটেডের কোক ওভেন ইউনিটে ভাঙচুর, উত্তেজনা
- বিএসএনএল অফিসে আগুন, চাঞ্চল্য
- দুর্গাপুর ধর্ষণ কান্ড, তদন্তে চাঞ্চল্যকর মোড়, ম্যাজিস্ট্রেটের কাছে দুজনের গোপন জবানবন্দি
- Asansol : वरिष्ठ व्यवसायी व समाजसेवी कन्हैया लाल शर्मा का निधन