Asansol : ज्योतिनगर में दिनदहाड़े चोरी, सीसीटीवी में कैद
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल उत्तर थानान्तर्गत ज्योतिनगर इलाके में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक अपराधी मोटर एवं बाथरूम फिटिंग्स समेत हजारों की सामग्री चुरा ली। वहीं चोरी की वारदास पास ही एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। चोरी मो. हुसैन के घर में की गई है। उन्होंने बताया कि उनके घर का निर्माण कार्य चल रहा है। उसी दौरान गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति उनके घर में घुसा और घर से करीब 50 हजार रुपये के सामान चुराकर ले गया। पंप के अलावा ग्राइंडिंग मशीन और बाथरूम में लगे फिटिंग्स इसमें शामिल है।














यह घटना उनके पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें चोर उनके घर में घुसता हुआ और उसके बाद सामना चुराकर बोरियों में भरकर ले जाता हुआ दिख रहा है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी है। लोगों का कहना है कि इस इलाके में आए दिन इस तरह की चोरियां हो रही है। ठोस कार्रवाई न होने से इन अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
- Mamata Banerjee Durgapur पहुंची, खांद्रा में सभा कल
- দুর্গাপুরে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় , শনিবার রানিগঞ্জ বিধানসভার খান্দ্রাতে জনসভা
- Poll 2026 : Paschim Bardhaman में 14 हजार मतदान कर्मी : डीएम
- পশ্চিম বর্ধমানে নির্বাচন প্রস্তুতি চূড়ান্ত পর্যায়ে, শুরু ভোট কর্মীদের প্রশিক্ষণ, মহিলা বুথ ২৪৩ টি
- রানীগঞ্জে রামনবমী শোভাযাত্রার আগেই পুলিশ প্রশাসনের বিশেষ টহলদারি

