DURGAPUR

ADDA कार्यालय में भयावह आग

रात से ही चल रहा आग बुझाने का प्रयास घटनास्थल पर डीएम, अड्डा अध्यक्ष समेत तमाम अधिकारी

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : ADDA कार्यालय में भयावह आग। पश्चिम बर्दवान दुर्गापुर
दुर्गापुर अड्डा में भीषण आग, आधी रात लगी आग पर सुबह तक नहीं पाया जा सका काबू. सोमवार की रात करीब दो बजे सुरक्षा गार्डों ने एडीडीए बिल्डिंग में आग लगी देखी. दमकल विभाग को सूचना दी गई कि आग पर काबू पाने के लिए 10 से 12 गाड़ियां आईं. अंडाल एयरपोर्ट के अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी. आसनसोल दुर्गापुर विकास परिषद के अध्यक्ष तापस बंद्योपाध्याय मौके पर पहुंचे. आग पर अभी भी काबू नहीं पाया जा सका है।

इस संबंध में आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष तापस बनर्जी ने कहा कि आज नियंत्रित होने के बाद ही क्या नुकसान हुआ है इसकी जानकारी मिल पाएगी इस आग में कार्यालय को काफी नुकसान पहुंचा है पूरा कार्यालय बस में भूत हो चुका है इस अग्निकांड की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।

मंगलवार की सुबह डीएम एस पोन्नाबलम भी घटनास्थल पर पहुंचे उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी फिलहाल आग नियंत्रित करने पर जोर दिया जा रहा है एड्रेस सीईओ आकांक्षा भास्कर भी घटनास्थल पर पहुंची है।

बताया जाता है कि दुर्गापुर के सिटी सेंटर स्थित आसनसोल दुर्गापुर विकास प्राधिकरण के कार्यालय में सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे सुरक्षा कर्मियों ने धुंआ निकलते हुए देखा इसके बाद दमकल विभाग को सूचना दी इसके बाद एक के कर एक दमकल के इंजन मौके पर पहुंचते गए स्थिति नियंत्रित न होते देख अंडाल हवाई अड्डे से हाइड्रोलिक लैडर एवं दुर्गापुर इस्पात कारखाना से भी इंजन मंगाया गया करीब 11 इंजन आग बुझाने में जुटे हुए हैं लेकिन समाचार लिखे जाने तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था

बताया जाता है कि इस कार्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे जमीन से संबंधित दस्तावेज सहित विभिन्न कारखानों के संबंधित दस्तावेज आदि यहां पर रखे हुए थे अब यहां आग लगने का सटीक कारण क्या है इसकी जानकारी जांच के बाद ही पता चल पाएगी इसी भवन में एक सरकारी बैंक की शाखा भी है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *