ASANSOL-BURNPUR

इम्तियाज के पिता हाजी फरीद आलम हत्याकांड में 5 साल बाद महेश गिरफ्तार

बंगाल मिरर, एस सिंह : ( Haji Farid Alam Murder Case ) पांच साल बाद बर्नपुर के लोहा कारोबारी, ठेकेदार एवं होटल कारोबारी सैयद इमतियाज के पिता हाजी फरीद आलम की हत्याकांड में फरार आरोपी महेश शर्मा को हीरापुर थाना पुलिस ने धनबाद  से गिरफ्तार किया है।  महेश की गिरफ्तारी उसके फोन के लोकेशन से हुई।   हाल ही में निरसा में एक होटल में आसनसोल के व्यवसायी  के साथ महेश शर्मा को देखा गया था। इसके बाद से ही पुलिस महेश की हर गतिविधियों पर पुलिस नजर गड़ाए हुए थी। 

शनिवार को आसनसोल कोर्ट में प्रस्तुत कर पुलिस ने उसे 12 दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस महेश शर्मा से हत्या के सारे खुलासे करवा सकती है। हालांकि महेश ने प्रारंभिक पूछताछ में क्या कहा है इसका पता नहीं चल पाया है। इस मामले में दो अन्य आरोपी संतोष चौधरी व नवीन सिंह को भी हत्या के ठीक बाद गिरफ्तार किया गया था। दोनों फिलहाल हाई कोर्ट के आदेश पर जमानत पर हैं।बर्नपुर के  सैयद इम्तियाज के पिता फरीद आलम की हत्या बीते चार सितंबर 2018 की शाम को टहलने के दौरान बर्नपुर क्लब के पास गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।  पुलिस ने इस मामले में आसनसोल अदालत में आरोप पत्र तीन लोगों के खिलाफ दायर किया था। महेश को भगोड़ा दिखाया गया था एवं उसके खिलाफ वारंट लंबित था।

पत्नी ने कहा निर्दोष हो सीबीआई जांच

महेश शर्मा की गिरफ्तारी के बाद फिर उसकी पत्नी सुचित्रा शर्मा ने वीडियो जारी कर पति को निर्दोष बताया  कहा  कि साजिश के तहत उनके पति को फंसाया जा रहा है। उन्होंने सरकार से इस मामले की जांच सीबीआइ से कराने की भी मांग की। इससे पहले भी सुचित्रा ने वीडियो जारी कर कहा था कि कौन सुपारी किलर है और कौन हत्यारा है। इसका सच सबके सामने आना चाहिए।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *