Ranchi – Howrah Vande Bharat Time Table, 27 से नियमित होगी सेवा
PURULIA, TATA होकर चलेगी
बंगाल मिरर, आसनसोल: Ranchi – Howrah Vande Bharat Time Table, 27 से नियमित होगी सेवा। रेल बोर्ड केआदेशानुसार रांची से हावड़ा के बीच ट्रेन- 20898/20897 (रांची-हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस) के परिचालन का शुभारंभ किया जा रहा है। इस ट्रेन-02898 का उदघाटन परिचालन -24.09.2023 को किया जाएगा । 20898/20897 रांची – हावड़ा – रांची वंदे भारत एक्सप्रेस झारखंड और पश्चिम बंगाल की दो राजधानियों के बीच सबसे तेज़ ट्रेन कनेक्टिविटी बनने जा रही है। रांची-हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 27.09.2023 से शुरू होगा।
वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वदेशी रूप से डिज़ाइन किया गया ट्रेन सेट अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं से सुसज्जित है। यह रेल उपयोगकर्ताओं को अधिक आरामदायक और अधिक सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्रदान करेगा। यह ट्रेन छात्रों, व्यापारियों, पर्यटकों और उद्यमियों के लिए बेहद फायदेमंद होगी। बेहतर कनेक्टिविटी से क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
20898/20897 रांची-हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस:
(सप्ताह में 6 दिन, मंगलवार को छोड़कर) 20898 रांची – हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस रांची से 05:15 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12:20 बजे हावड़ा पहुंचेगी। वापसी दिशा में, 20897 हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से 15:45 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22:50 बजे रांची पहुंचेगी।