ASANSOL

फतेहपुर गांव में मेयर ने किया नेताजी की प्रतिमा का उद्घाटन

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 57 के फतेहपुर गांव में  मेयर बिधान उपाध्याय ने  नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर पार्षद समित माजी, संजय नोनिया, अनूप माजी उद्योगपति विजय शर्मा, तृणमूल नेता आकाश मुखर्जी, गौतम पाल, अमर माजी, काजल मंडल आदि उपस्थित थे।

इस अवसर पर मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि दुर्गापूजा की पंचमी जैसे पवित्र दिन पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थापित कर इसका अनावरण किया जाना निश्चित रूप से एक सुखद अनुभव है। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के योगदान को पूरा देश स्वीकार करता है। ऐसे महान विभूतियों के जीवन और उनके कार्यों को हमेशा लोगों के जेहन में जिंदा रखने के लिए इस तरह के प्रयास सराहनीय है। यहां पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति का अनावरण होने से आने वाली पीढ़ी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के बारे में पता चलेगा। इससे उनका प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर विधान उपाध्याय ने स्थानीय मंदिर में पूजा अर्चना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *