पटेल समाज द्वारा नवरात्रि पर रंगारंग कार्यक्रम, शामिल हुए मंत्री और सांसद
बंगाल मिरर, आसनसोल : पटेल समाज द्वारा नवरात्रि पर रंगारंग कार्यक्रम। आसनसोल स्थित पटेल भवन में नवरात्रि के उपलक्ष्य में पटेल समाज द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस दौरान 9 दिनों तक गरबा और डांडिया का आयोजन किया गया हैं जिसमें पटेल समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा ले रहे। आज कार्यक्रम में अतिथि के रूप में राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक, बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी बंटी शामिल हुए। यहां सांसद सह प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हुए। यहां आयोजित सांस्कृतिक आयोजनों से ऐसा लग रहा था मानो पटेल भवन में गुजरात उतर आया हो।





पटेल समाज के विशिष्ट समाजसेवी तुलसी भाई पटेल ने उनका स्वागत किया । युवा मंच के अध्यक्ष एवं विशिष्ट व्यवसाई आशीष पटेल ने बताया कि प्रत्येक वर्ष पटेल समाज द्वारा नवरात्रि पर यह आयोजन किया जाता है जिसका समापन शरद पूर्णिमा के दिन होगा।इस दौरान पारंपरिक डांडिया एवं गरबा का आयोजन किया जाता है। नवरात्रि के साथ ही इस उत्सव की शुरूआत हुई है।

- আসানসোলে তৃনমুল কংগ্রেসের জেলা কার্যালয়ে ডাঃ বিধান চন্দ্র রায়ের জন্ম ও মৃত্যু দিবস পালন
- Rotary Club ऑफ आसनसोल ग्रेटर ने डॉक्टर्स डे पर किया पौधारोपण
- ওভারলোড গাড়ি চলছে দিনরাত, মৃত্যুফাঁন্দ হয়ে উঠেছে রাস্তা, বিক্ষোভ
- SAIL ISP में युवा कांग्रेस का “हल्ला बोल”, टीएमसी का तंज
- কাজ শেষ হওয়ার পরও খনির নিচে কর্মীদের আটকে রাখার অভিযোগ ম্যানেজারের বিরুদ্ধে