ASANSOL

Sealdah – Ajmer समेत इन ट्रेनों पर कोहरे का कहर

बंगाल मिरर, आसनसोल, 21 नवंबर, 2023: कोहरे के मौसम 2023-24 के दौरान मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों का विनियमन।‌आगामी कोहरे के मौसम के लिए 01.12.2023 से 01.03.2024 तक मेल/एक्सप्रेस/स्पेशल ट्रेनों के लिए ट्रेन विनियमन निम्नानुसार होगा:

पूर्णरूप से रद्दकरण :

1. 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी – कोलकाता सुपर फास्ट एक्सप्रेस 01.12.2023 और 23.02.2024 (13 ट्रिप) के बीच प्रत्येक शुक्रवार को रद्द रहेगी।

2. 22197 कोलकाता – वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी सुपर फास्ट एक्सप्रेस 03.12.2023 और 25.02.2024 (13 ट्रिप) के बीच प्रत्येक रविवार को रद्द रहेगी।

Sealdah – Ajmer 39 ट्रिप प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रद्द रहेगी

1. 12988 अजमेर – सियालदह सुपर फास्ट एक्सप्रेस 02.12.2023 और 29.02.2024 (39 ट्रिप) के बीच प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रद्द रहेगी।

2. 12987 सियालदह – अजमेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 03.12.2023 और 01.03.2024 (39 ट्रिप) के बीच प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रद्द रहेगी।


आंशिक रूप से रद्दकरण:

1. 12177 हावड़ा-मथुरा साप्ताहिक एक्सप्रेस की यात्रा 01.12.2023 से 23.02.2024 तक (13 यात्राएं) आगरा और मथुरा के बीच रद्द रहेगी।
2. 12178 मथुरा-हावड़ा साप्ताहिक एक्सप्रेस की यात्रा 04.12.2023 से 26.02.2024 तक (13 यात्राएं) मथुरा और आगरा के बीच रद्द रहेगी।

Leave a Reply