करोड़ों से बना आश्रयगृह बेकार, गृहहीन ठंड में आसमान के नीचे गुजार रहे रात : जलीस
पूर्व पार्षद ने मेयर को पत्र लिखकर जल्द चालू करने का किया आग्रह
बंगाल मिरर, रानीगंज : ( Asansol raniganj News In Hindi ) आसनसोल नगरनिगम द्वारा रानीगंज में गृहहीन लोगों के लिए चार साल पहले आश्रयगृह का निर्माण किया गया था। रानीगंज के पूर्व पार्षद आरिस जलेस ने मेयर बिधान उपाध्याय को पत्र लिखकर उसे जल्द चालू करने का अनुरोध किया है। पार्षद ने कहा कि रानीगंज वार्ड 88 में राज्य सरकार द्वारा रानीगंज के बेघर लोगों के लिए तीन मंजिला इमारत का निर्माण किया गया, लेकिन इमारत अभी भी खाली पड़ा है और अप्रयुक्त है। भवन निर्माण के बाद से ही इस पर प्रचंड ठंड के महीने में भी ताला लगा रहता है।











उन्होंने कहा कि यह आश्रय गृह रानीगंज के उन बेघर लोगों के लिए तीन मंजिला भवन बनाया गया है जिनके पास अपना घर नहीं है और वे खुले आसमान के नीचे अपनी रातें गुजारते हैं। सर्दी के इस मौसम में उन्हें काफी परेशानी होती है। जिस उद्देश्य से इसे बनाया गया था वह पूरा नहीं हो पा रहा है, लोगों को खुले आसमान के नीचे सोना पड़ता है या किसी और के दरवाजे पर रात गुजारनी पड़ती है।


अगर इसका उपयोग नहीं करना था को सरकार ने इतने करोड़ खर्च कर इसका निर्माण क्यों कराया ? कई बार इसे लेकर पत्र लिखा, मेयर ने इसे खुलवाने की कोशिश भी की थी। लेकिन कुछ दिनों बाद इसे फिर से बंद कर दिया गया। यह बहुत शर्म की बात है। इसलिए जल्द से जल्द रानीगंज के बेघर लोगों के लिए खोलें ताकि वह इस सर्दी के मौसम में अपनी जान बचा सकें।
- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद

