SAIL ISP कर्मियों को मिडटाउन क्लब में स्विमिंग पुल एवं जिम की सुविधा जल्द
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : SAIL ISP कर्मियों को मिडटाउन क्लब में स्विमिंग पुल एवं जिम की सुविधा जल्द। बर्नपुर एवंं दुर्गापुर स्टील प्लांट के डायरेक्टर इन चार्ज बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने किया बर्नपुर मिडटाउन क्लब परिसर का निरक्षण। कल बर्नपुर स्टील प्लांट के निर्देशक प्रभारी बृजेंद्र प्रताप सिंह ने मिडटाउन क्लब परिसर का निरक्षण किया। आईएसपी के ईडी (पी ए) श्री उमेंद्र पाल सिंह मुख्य महाप्रबंधक सुष्मिता राय, मुख्य महाप्रबंधक (टाउन सर्विस) श्री विनोद कुमार सहित कई उच्च अधिकारी उनके साथ थे। श्री सिंह ने क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवम सौंदरिकर्ण की भरपूर प्रसंशा करते हुए आईएसपी कर्मियो की मांग को देखते हुए जल्द क्लब के बिस्तरीकरण ,एक स्विमिंग पूल एवम एक जिमखाना बनाने की परिक्रिया को मंजूरी दी।














क्लब के महासचिव श्रीकांत शाह ने बताया कि कई वर्षो से क्लब के सदस्य, यूनियन की ये कोशिश थी की अत्याधुनिक आईएसपी कारखाने के साथ साथ यह पर कार्यरत कर्मियो और उनके परिवार जनों के लिए भी मनोरंजन एवम अत्याधुनिक सुविधाएं का बिस्तरीकरण होना चाहिए, इसी की ओर एक कदम बढ़ाते हुए आईएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज ने एक सौगात दिया गया। आशा करते है ऐसी सुविधाए आने से कर्मियो और उनके परिवार के बीच एक खुशी का संदेश जाएगा ।कार्यक्रम में club कमिटी की तरह से उपमहासचिव अचिंत्य माजी, मानस नायक, ओम प्रकाश पासवान, राजीव कुमार, राजेश कुमार, फ्रैंकलिन इक्का उपस्थित थे।
- इनकम टैक्स एम्प्लॉइज फेडरेशन आसनसोल शाखा की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन
- পরিবর্তন যাত্রা শেষে বিগ্রেডে নরেন্দ্র মোদির সভা, সফলতার কামনায় আসানসোলে যজ্ঞের আয়োজন বিজেপি নেতার
- पीएम की सभा के लिए हवन करेंगे कृष्णा प्रसाद
- জামুড়িয়ায় পারিবারিক বিবাদের জেরে বাবাকে খুন করে ফেরার ছেলে, খোঁজে পুলিশ
- আসানসোলে কয়লা মাফিয়াকে বিজেপি স্থায়ী আমন্ত্রিত সদস্য ! তোপ জেলা তৃণমুল নেতৃত্বর

