ASANSOL

IAS AKANKASHA BHASKAR : डिजिटल कार्यवाही पर विशेष जोर देने का निर्देश

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम की आयुक्त डा. आकांक्षा भास्कर ने गुरुवार को निगम मुख्यालय में पदभार संभाला। आसनसोल नगर निगम में उपमेयर वसीम उल हक समेत नगर निगम के अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया गया। निगमायुक्त ने दायित्व लेने के बाद ही विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की।

निगमायुक्त डा. आकांक्षा भाष्कर ने कहा कि निसंदेह यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। वह आसनसोल नगर निगम के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर अपनी इसे बखूबी निभाने का प्रयास करेंगी । उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में पानी की समस्या सबसे प्रमुख समस्या है। प्रयास करेंगी कि आगामी गर्मी के मौसम के आने से पहले इस समस्या का जितना हो सके समाधान निकाला जा सके।

इसके साथ ही न्होंने नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माण, जाम और होर्डिंग की समस्या को लेकर भी कहा कि नगर निगम इस बारे में गंभीर है । राज्य सरकार भी अवैध निर्माण को लेकर काफी गंभीर है। उन्होंने आशा जताई कि सभी के साथ मिलकर इन समस्याओं का समाधान निकाला जा सकेगा। इसके साथ ही उन्होंने डिजिटल कार्यवाही पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *