बीबी कालेज संहति 2023 में पहुंचे मंत्री, सांसद
बंगाल मिरर, आसनसोल : बीबी कालेज छात्र संघ का वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम संहति 2023 शुक्रवार को कालेज में आयोजित किया गया। समारोह में अतिथि के तौर पर राज्य के श्रम व कानून मंत्री मलय घटक, सांसद शत्रुघ्न सिन्हा शामिल हुए। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर उपमेयर अभिजीत घटक, कालेज के प्राचार्य डा. अमिताभ बसु, युवा समाजसेवी आशीष पटेल, अभिनव मुखर्जी आदि उपस्थित थे। इस दौरान अतिथियों को सम्मानित किया गया।














इस दौरान राज्य के कानून मंत्री मलय घटक ने कहा कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक विकास हुआ है। आसनसोल में बीबी कालेज का हिन्दी यूनिट खोला गया। यहां विश्वविद्यालय बनाया गया। जिसके कारण उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को बाहर नहीं जाना पड़ता है।

- BJP की परिवर्तन यात्रा, अर्जुन मुंडा का तृणमूल पर हमला

- BJP परिवर्तन यात्रा पर हमला, वाहनों में तोड़फोड़, आरोप-प्रत्यारोप

- ADPC CP को शौर्य पदक देने की मांग, सीएम से अनुरोध

- West Bengal Governor से सीवी आनंद बोस का इस्तीफा

- পুলিশের সামনেই বিজেপির পরিবর্তন যাত্রায় হামলার অভিযোগ তৃণমূলের বিরুদ্ধে, পরিস্থিতি সামলাতে কেন্দ্রীয় বাহিনী, বারাবনিতে উত্তেজনা






