India International School की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
बंगाल मिरर, आसनसोल : इंडिया इंटरनेशनल स्कूल (India International School ) की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को केएसटीपी स्थित स्कूल के मैदान में आयोजित की गई। इसकी शुरूआत मुख्य अतिथि उपमेयर वसीम उल हक, मलय सार्खेल, पवन गुटगुटिया ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक एके शर्मा, प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष राधा शर्मा, प्राचार्य शर्मिष्ठा चंदा पाल समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। इस बार का खेल का प्रतीक पिहून डाल्फिन थी।विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी।











इसके बाद वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के यूकेजी से लेकर 12वीं तक के बच्चे, शिक्षक, अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान प्रतिभागियों के ने चाकलेट रेस आरेंज रेस, फ्राग रेस मैथ रैस, फ्लैट रेस, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, रिले रेस, शाटपुट, लंबी कूद, उंची कूद समेत दर्जनों स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। विजेताओं को प्रमाणपत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। उपमेयर वसीम उल हक ने कहा कि वर्तमान समय में पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी है। खेलकूद से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक विकास भी होता है।



- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम

- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार

- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में

- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त

- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद



