ASANSOL

महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा की शादी की 50 वीं वर्षगांठ पर विभिन्न आयोजन

बंगाल मिरर, आसनसोल ‌: आसनसोल महावीर स्थान समिति के सचिव अरुण शर्मा की शादी की 50 वीं वर्षगांठ पर  बुधवार महावीर स्थान मंदिर में संध्या समय निरंजन पंडित, कृष्णा पंडित, विद्यार्थी पंडित, सौरव मिश्रा द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत पूजा अर्चना की गई। वहीं मंदिर परिसर में ही धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया जहां पर विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच इस दंपति के शादी के 50 वर्ष पूर्ति पर खुशी एवं 50वीं वर्षगांठ की बधाई और आशीर्वाद दिया गया। इसके साथ ही पति पत्नी दोनों के दीर्घायु की कामना की गई।

अतिथियों में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, आर्य समाज के प्रधान जगदीश केडिया, रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रबीर धर, प्रेस क्लब की ओर से वासुदेव चटर्जी, संतोष मंडल उर्फ बिजू, सज्जन भूत, जगदीश शर्मा, शंकर शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रेम गुप्ता, प्रेमचंद्र केशरी, टुनटुन गाड़िया‌, महेश शर्मा, अभिषेक बर्मन, मनीष भगत, मुंशी शर्मा, प्रकाश अग्रवाल, अक्षय शर्मा सहित दर्जनों गणमान्य व्यक्तियों ने दंपति को 50वीं सालगिरह की बधाई दी और ईश्वर से प्रार्थना की कि दोनों ही दीर्घायु हो और इनका यह दांपत्य जीवन हर वर्ष इसी प्रकार से सालगिरह मनाए।

अरुण शर्मा ने सभी अतिथियों को  माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से सुदीप अग्रवाल, कुणाल भूत, अभिषेक केडिया, आनंद पारीक, संदीप दारूका ने गुलदस्ता मोमेंटो देकर बधाई के साथ शुभकामनाएं दिया। वहीं आमंत्रित

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *