Durgapur पहुंची तृणमूल सुप्रीमो, नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : ( Mamata Banerjee In Durgapur ) तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी आज शाम अंडाल हवाई अड्डे पर उतरी । यहां राज्य के कानून मंत्री मलय घटक ,पंचायत मंत्री डॉ प्रदीप मजूमदार ,जिला अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती समेत तमाम नेताओं ने उनका स्वागत किया इसके बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस गई वहां जिले के नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर महत्वपूर्ण बैठक की। यहां प्रदेश टीएमसी सचिव वी. शिवदासन दासू, आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्याय, एडीडीए चेयरमैन तापस बनर्जी, विधायक हरेराम सिंह, आईएनटीटीयूसी जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक, पूर्व विधायक विश्वनाथ पड़ियाल समेत तमाम नेता मौजूद रहे।




आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बैठक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 2019 के लोकसभा में जिले की दोनों लोकसभा भाजपा के खाते में गई थी. हालांकि 2021 में उपचुनाव में आसनसोल सीट भाजपा से टीएमसी ने छीन ली। अब आसनसोल से बिहारी बाबू को फिर से उतारने की घोषणा ममता बनर्जी कर चुकी हैं। इस बार दुर्गापुर – बर्द्धमान सीट भी टीएमसी हर हाल में जीतना चाहती है। इसलिए गुटबाजी दूर कर सभी को एकजुट होकर कार्य करने का भी निर्देश दिया गया है।
- आसनसोल में गुरुनानक नगर में बास्केटबॉल प्रीमियर लीग का शानदार आगाज
- गोबिंदनगर संगत गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरु अंगद देव साहेब जी के प्रकाश पर्व पर भव्य आयोजन
- रेल इंजन और कोयला लदे डंपर की टक्कर
- আসানসোলের ডিআরএম অফিসে রেল কর্মী সংগঠনের ধর্ণা অবস্থান
- আসানসোলে সাড়ম্বরের সঙ্গে পালিত গুড ফ্রাইডে, একাধিক অনুষ্ঠানে যোগ মন্ত্রী মলয় ঘটক