Durgapur : DSP रिटायर्ड कर्मी से 1.80 लाख ले उड़ा
बंगाल मिरर, दुर्गापुर : ( Durgapur Latest News ) अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति से 1 लाख 80 हजार रुपये उड़ा लिये। की यह घटना दुर्गापुर के बेनाचिति में घटी. इस घटना से इलाके में काफी सनसनी फैल गई थाना प्रभारी प्रेसनजीत राय के नेतृत्व में पुलिस छानबीन के लिए पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर अपराधी की जलाश में जुट गई है ।



दुर्गापुर स्टील के पूर्व कर्मचारी ज्योतिष दास, ट्रंक रोड, दुर्गापुर के निवासी हैं। शनिवार की दोपहर उन्होंने घर के काम के लिए बेनाचिति स्थित एक सरकारी बैंक से 1 लाख 80 हजार रुपये निकाले. बैग से पैसे निकालते वक्त एक शख्स उससे कहता है कि आपके कुछ पैसे सड़क पर गिर गए हैं. वह पलटकर कहता है कि यह पैसा उसका नहीं है, इसे बैंक में लौटा दो। इस बातचीत के कुछ ही मिनट बाद उन्होंने देखा कि उनके बैग में रखे 1 लाख 80 हजार रुपये गायब हो गए. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और दुर्गापुर थाने की पुलिस मौके पर आयी.
- শ্যাম সেল অ্যান্ড পাওয়ার লিমিটেডের কোক ওভেন ইউনিটে ভাঙচুর, উত্তেজনা
- বিএসএনএল অফিসে আগুন, চাঞ্চল্য
- দুর্গাপুর ধর্ষণ কান্ড, তদন্তে চাঞ্চল্যকর মোড়, ম্যাজিস্ট্রেটের কাছে দুজনের গোপন জবানবন্দি
- Asansol : वरिष्ठ व्यवसायी व समाजसेवी कन्हैया लाल शर्मा का निधन
- আসানসোল আর্য সংঘের ৩৩ বছরের কালিপুজো, উদ্বোধনে মন্ত্রী মলয় ঘটক