जनगर्जन सभा में ऐतिहासिक भागीदारी पर जोर
बंगाल मिरर, आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस द्वारा आगामी 10 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में जनगर्जन सभा का आह्वान किया गया है । इसे लेकर राहालेन स्थित टीएमसी कार्यालय में शुक्रवार रात को आसनसोल उत्तर विधानसभा तृणमूल की बैठक हुई। वहीं आसनसोल दक्षिण विधानसभा की बैठक आज अग्निकन्या भवन में हुई। दोनों ही में राज्य के कानून मंत्री मलय घटक उपस्थित रहे।।




प्रदेश टीएमसी सचिव वी. शिवदासन दासू ने कहा कि 10 मार्च को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी द्वारा जनगर्जन सभा का आह्वान किया गया है। इस सभा के जरिए केंद्र की तानाशाह सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश की जनता दहाड़ लगाएगी। आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के टीएमसी नेता और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को कोलकाता में ऐतिहासिक भीड़ उमड़ेगी। जिसका एकमात्र उद्देश्य केंद्र की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों का विरोध करना होगा।
आईएनटीटीयूसी जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक ने कहा रविवार को रविंद्र भवन में जिले के टीएमसी तथा टीएमसी के सभी शाखा संगठनों के नेताओं, कार्यकर्ताओं, पार्षदों को साथ लेकर तैयारी सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें मंत्री मलय घटक, मंत्री डा. प्रदीप मजूमदार के साथ-साथ कोलकाता से वरिष्ठ टीएमसी नेता जयप्रकाश मजूमदार भी उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, ब्लाक अध्यक्ष गुरुदास चटर्जी वहीं अग्निकन्या में मानस दास एवं अन्य उपस्थित थे।
- আসানসোলে পাপ্পু ও বিবেকের বালিঘাটে পুলিশের হানা
- Breaking : पाइपलाइन पुल गिरा दामोदर में, पानी के लिए मचेगा हाहाकार
- Asansol में अवैध बालू कारोबार पुलिस का बड़ा एक्शन
- “अल्फ्रेड पार्क की अंतिम पुकार – आज़ाद अमर रहें “
- সেল আইএসপিতে আধুনিকীকরণে স্থানীয়দের কর্মসংস্থানের দাবি, শ্রম কমিশনারকে স্মারকলিপি আদিবাসী সংগঠনের