ASANSOL

Asansol में ईद शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ मना

बंगाल मिरर, आसनसोल: ईद शांतिपूर्ण व भाईचारे के साथ मना।  ईद को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शहर के मुर्गासाल स्थित ईदगाह में  सुबह नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा। मुर्गासाल से आश्रम मोड़ तक जीटी रोड पर नमाजियों की भीड़ थी। ईदगाह में नमाजियों की भीड़ अधिक होने के कारण बाहर जीटी रोड पर बैठकर नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाईयां दी। यहां श्रम व कानून मंत्री मलय घटक, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, वसीम उल हक आदि यहां ईद की बधाई देने के लिए मौजूद थे।

नमाज के बाद लोगों से गले मिलकर ईद की बधाईयां दी। ईद को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखा गया। ईद के मद्देनजर पुलिस की ओर से कड़ी चौकसी बरती गयी थी। संवेदनशील इलाकों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किये गये थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *