ASANSOL

SS AHLUWALIA के चुनाव प्रचार में विक्षुब्ध कार्यकर्ता का हंगामा

बंगाल मिरर, कुल्टी : SS AHLUWALIA के चुनाव प्रचार में विक्षुब्ध भाजपा कार्यकर्ता का हंगामा। आसनसोल के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह आहलूवालिया का प्रचार के पहले दिन ही हंगामा देखने को मिला। कुल्टी में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिशान कुरैशी ने प्रचार के दौरान हंगामा किया और विधायक को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए।

डिजाइन कुरैशी का कहना था कि यहां भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार की उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई वही प्रत्याशी के संग जो विधायक घूम रहे हैं और उनका पुत्र एवं उन पर कई गंभीर आरोप है जिसका वह खुलासा जल्द करेंगे। वही सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कहा कि उन्हें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने चुना है प्रत्याशी बनाकर भेजा है यह कौन कार्यकर्ता है जिसे शीर्ष नेतृत्व की बात समझ नहीं आ रही है वह इससे ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *